आज कांवड़ उठाएंगे तेजस्वी सूर्या, युवा संपर्क अभियान को देंगे धार

देहरादून : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या हरिद्वार से कांवड़ उठाएंगे। ऋषिकेश तक यात्रा में शामिल होकर युवा संपर्क अभियान को धार देंगे।भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज शुक्रवार को हरिद्वार से ऋषिकेश तक आयोजित कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने उत्तराखंड में युवा संपर्क अभियान को धार देने की रणनीति तेज कर दी है। भाजपा के अनुसार यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित शिव गंगा घाट तक पहुंचेगी। इसमें उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे। पार्टी का कहना है कि यात्रा के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण के संदेश से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *