चांद पर तबाही, धरती से देखेंगे लोग आज होगी फाल्कन-9 की टक्कर

वाशिंगटन। अमेरिकी दिग्गज कारोबारी एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट का एक भटका हुआ ऊपरी हिस्सा बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:05 बजे चंद्रमा से टकराने वाला है।विज्ञानियों के अनुसार, टक्कर के समय इसकी रफ्तार करीब 8700 किलोमीटर प्रति घंटा (लगभग 2.5 किलोमीटर प्रति सेकेंड या मैक-7) होगी।हालांकि यह टक्कर पृथ्वी से सीधे दिखाई नहीं देगी, लेकिन विज्ञानियों का मानना है कि टेलिस्कोप की मदद से चंद्रमा की सतह से उठने वाला धूल का गुबार कुछ क्षणों के लिए देखा जा सकता है। अनुमान है कि यह गुबार करीब 50 किलोमीटर तक ऊपर उठ सकता है।कहानी 2025-010डी कीयह राकेट पिछले वर्ष अमेरिका और जापान के संयुक्त मिशन के तहत दो चंद्र लैंडर और विज्ञानी उपकरण भेजने के लिए लांच किया गया था।फाल्कन-9 के कुछ हिस्सों को दोबारा इस्तेमाल के लिए पृथ्वी पर वापस लाया जाता है, लेकिन ऊपरी चरण जैसे कुछ हिस्से अंतरिक्ष में ही रह जाते हैं और वर्षों तक कक्षा में भटकते रहते हैं।करीब 4,000 किलोग्राम वजनी और लगभग पांच मंजिला इमारत के बराबर आकार वाला यह मलबा चंद्रमा के आइंस्टीन क्रेटर के पास गिरने का अनुमान है।इस संभावना की जानकारी सबसे पहले खगोलशास्त्री बिल ग्रे ने दी थी। उनके मुताबिक, टक्कर से चंद्रमा की सतह पर करीब 17 मीटर व्यास का नया गड्ढा बन सकता है।मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विज्ञानियों का दावा है कि इस घटना से चंद्रमा को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *