असम बाढ़ प्रभावितों के लिए Kartik Aaryan ने की करोड़ों की मदद

नई दिल्ली, एजेंसी।असम इस वक्त भयंकर बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहा है और ऐसे में एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने मदद का हाथ बढ़ाया है। एक्टर ने बाढ़ से प्रभावित असम राज्य में राहत और पुनर्वास के कामों में मदद के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। राज्य में मरने वालों की संख्या 78 तक पहुंच गई है और 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।मुख्यमंत्री ने जताया आभारअसम में आई भयानक बाढ़ के बीच, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन Kartik Aaryan) ने राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस योगदान की पुष्टि की और एक्टर के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। X पर किए गए पोस्ट में लिखा गया मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का उदार योगदान देने के लिए एक्टर कार्तिक आर्यन का आभार। HCM डॉ. हिमंता बिस्वा ने उनके इस सराहनीय कदम और राज्य में राहत कार्यों के लिए समय पर मिली मदद की तारीफ की।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *