बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: देहरादून में प्रमोद नौटियाल के घर पर SIT ने तीन घंटे की तलाशी

देहरादून : चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को एसआईटी ने 12 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से एसआईटी इस मामले में विभिन्न दस्तावेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी।बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को एसआईटी बुधवार को देहरादून लेकर पहुंची थी। यहां नेहरू कॉलोनी स्थित प्रमोद के घर पर एसआईअी के सदस्यों ने तीन घंटे तक तलाशी ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर से कई संपत्तियों और बैंक खातों के दस्तावेज एसआईटी ने हासिल किए हैं। शाम के वक्त एसआईटी प्रमोद को लेकर चमोली रवाना हो गई थी।

चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को एसआईटी ने 12 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से एसआईटी इस मामले में विभिन्न दस्तावेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। इसी बीच कुछ अन्य जानकारियों और साक्ष्यों के लिए आरोपी नौटियाल की एसआईटी ने सोमवार को पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चार दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की जिसके बाद से पुलिस ने मंगलवार को नौटियाल को जेल से लेकर बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी कार्यालय में पड़ताल की। इसके बाद बुधवार को उसे देहरादून लाया गया। बदरीनाथ इंस्पेक्टर महादेव उनियाल की अगुवाई वाली टीम उसे लेकर करीब एक बजे देहरादून पहुंची थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *