रुद्रप्रयाग : मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने अगस्त्यमुनि क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। नगर पंचायत क्षेत्र के बसंत विहार, एसबीआई कॉलोनी और खंड विकास कार्यालय के पीछे जलभराव होने से कई घरों और आंगनों में पानी घुस गया। सड़कों पर भी पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।रुद्रप्रयाग जिले में मूसलाधार बारिश ने अगस्त्यमुनि क्षेत्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने की घटनाओं से राष्ट्रीय राजमार्ग और स्थानीय यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और मार्ग बहाली के कार्य में जुटा है।नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के बसंत विहार, एसबीआई कॉलोनी और खंड विकास कार्यालय के पीछे स्थित क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों और आंगनों में पानी घुस गया।
खंड विकास कार्यालय के पीछे स्थित कई मकानों तक जाने वाले रास्ते भी पानी में डूब गए और कुछ घरों के भीतर भी पानी घुस गया।स्कूल में अवकाश घोषितबारिश के चलते सिल्ली के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया, जिसके बाद यातायात सामान्य करने के प्रयास किए गए।अगस्त्यमुनि पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर गिरने से वहां खड़ी एक कार उसकी चपेट में आकर दब गई। गनीमत रही की घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था। लगातार हो रही बारिश और जलभराव के कारण चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर भी पानी भर गया। एहतियात के तौर पर स्कूल में अवकाश घोषित किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में समुचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है।अलकनंदा-मंदाकिनी चेतावनी स्तर से ऊपर, बारिश से आठ राज्य मार्ग समेत 17 सड़कें बंदरुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बुधवार को भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रहा है। वहीं बारिश के कारण एक राष्ट्रीय राजमार्ग, सात राज्य मार्ग समेत कुल 17 सड़कें बाधित हैं। सिल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया जिसे अब खोल दिया गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सुबह सात बजे अलकनंदा का जलस्तर 626.80 मीटर दर्ज किया गया, जो 626.00 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर है।





