सीजेपी का आंदोलन खत्म जंतर-मंतर से जाने लगे प्रदर्शनकारी

नई दिल्ली, एजेंसी।सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा, ‘करीब डेढ़ महीने पहले जब हम यहां आए थे, तब से लेकर आज तक देश का युवा जाग चुका है। उसने अपने अधिकारों और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी है। आज आखिरकार हमारी मांगें स्वीकार कर ली गई हैं। हम उन सभी परिवारों के बारे में सोच रहे हैं, जिन्होंने पेपर लीक के बाद अपने प्रियजनों को खो दिया। हम उन लाखों-करोड़ों छात्रों के बारे में भी सोच रहे हैं, जिनका भविष्य पेपर लीक की वजह से बर्बाद हो गया। हमें उम्मीद है कि आज उन्हें कुछ हद तक न्याय मिला है। हमें आशा है कि जो भी अगला शिक्षा मंत्री बनेगा, वह जवाबदेह होगा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएगा। यह मंच युवाओं के लिए बना है और आगे भी युवाओं के मुद्दे उठाता रहेगा। हम अपनी आवाज पूरे देश तक पहुंचाएंगे।’कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के बाद स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को वहां से हटाने का काम शुरू हो गया है। हमारे सभी सीनियर पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर और आस-पास मौजूद हैं। हम लोगों से अपील करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे शांति बनाए रखेंगे और शांति से अपने घर लौटेंगे। हमने कुछ मेट्रो स्टेशन खोल दिए हैं और लोगों को वहां से हटाने में आसानी के लिए इस बारे में घोषणा भी की जा रही है।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले तो यह हमारे छात्रों की जीत है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *