118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, IPS भी शामिल

नई दिल्ली, एजेंसी। शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग है।संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया।पुलिस और सीजेपी प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हम जनपथ पर क्लेरिजेस होटल के सामने ड्यूटी पर थे। वहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए थे अचानक दोनों तरफ से पत्थर बरसने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। कॉन्स्टेबल से लेकर आईपीएस अधिकारियों तक कई पुलिसकर्मी घायल हुए। दिल्ली में पुलिस और सीजेपी प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंथिया घायल हो गए।हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के दौरान, ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के 118 से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाक़ात की।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *