भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर, ऐसे आ रहे नतीजे

 देहरादून  पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। मतगणना जारी है। कुछ जिलों में प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला

रायपुर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची

1. तलाई             आशा बहुगुणा निर्विरोध
2. सिंधवालगांव             जगमोहन 218
3. हल्द्वाडी             संजय सिंधवाल 349
4. कुड़ियाल             महिपाल कुड़ियाल 385
5. कोटि मंयचक             हिमांशु पंवार 317
6. रामनगर डांडा प्रथम अमित कुकरेती 429
7. रामनगर डांडा द्वितीय लेखराज             442
8. बड़ासी ग्रांट             अरविंद कुमार 341
9. भोपालपानी             राय सिंह             669
10. सौडा सरोली            किरन             742
11. द्वारा             कृष्णा             740
12. थेवा             सुनीता             निर्विरोध
13. शेरकी             कविता             347
14. अस्थल             सरोजनी जवाडी 707
15. धनौला             साक्षी थापा             580
16. सिल्ला             रामकली चलचला (सिल्ला), 367
17. चामासारी स्वामी              निर्विरोध निर्वाचित
18. क्यारा             दीपक भट्ट             396
19. सरोना             घनशयाम सिंह नेगी            283
20. गढ़ बुरांशखण्डा अंशिका             582

देवप्रयाग पंचायत चुनाव मतगणना: दूषित भोजन पर हंगामा

देवप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने रात की पाली में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता को लेकर जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने खाने से तेज दुर्गंध आने की शिकायत की और उसे खाने से साफ इनकार कर दिया।

पौड़ी में जिला पंचायत पद पर कांटे की टक्कर

पौड़ी जिला मुख्यालय पौड़ी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बृहस्पतिवार देर शाम तक मतगणना प्रक्रिया जारी रही। जिला प्रशासन की ओर से पंचायत के 1430 पदों पर 4042 प्रत्याशियों की मतगणना देर रात तक भी जारी रही। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यों के 1430 पदों के सापेक्ष 4042 प्रत्याशियों के लिए मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई। जिसमें जिला पंचायत की 38 सीटों के सापेक्ष 163, क्षेत्र पंचायत की 370 में से 1194 और ग्राम प्रधान के 1166 में से 2545 प्रत्याशी मैदान में हैं। साथ ही वार्ड सदस्यों के 8188 सीटों के सापेक्ष 140 सीटों पर मतगणना हुई। प्रशासन के मुताबिक जनपद में वार्ड सदस्यों के कुल 8188 सीटों में से 2051 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जबकि 6066 रिक्त हैं। जबकि 71 पदों पर मतगणना होनी हैं। क्षेत्र पंचायत के 370 पदों में से 246 पदों पर ही मतगणना देर शाम तक हो सकी। जिसमें कोट की 20, खिर्सू की 20, पौड़ी 21, पोखड़ा 21 सीटों पर देर शाम तक शत प्रतिशत मतगणना संभव हो सकी। वहीं ग्राम प्रधान के 1166 सीटों में से 1042 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है।

पौड़ी में 15 ब्लॉकों की 38 सीटों पर नतीजे

विकासखंड                 भाजपा                       कांग्रेस
पौड़ी  2 सीट                    1                             0
खिूर्स 2 सीट                     1                             1

टिहरी में ऐसा है गणित

जिला पंचायत सदस्य 
कुल सीट   –   45
कांग्रेस जीती-  6
 भाजपा जीती- 5
अन्य जीते-      3
दो जिला पंचायत सदस्य पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए थे। दोनो ही निर्विरोध सदस्य भाजपा समर्थित प्रत्याशी है

डोईवाला में इन्होंने मारी बाजी

क्षेत्र पंचायत सदस्यों
1- बड़ोवाला सीट 
 पंकज रावत  
2- माजरी ग्रांट प्रथम सीट
पिंकी देवी 
3- माजरी ग्रांट द्वितीय सीट
 परमजीत कौर  
4- माजरीग्राट तृतीय सीट 
श्रीमती मोनिका 
5- मारखम ग्रांट प्रथम सीट
आशिया परवीन  
6- मारखमग्रांट द्धितीय सीट 
 जसविन्दर कौर 
7-नागल ज्वालापुर सीट वीरेंद्र सिंह थापा
8- जीवनवाला सीट इन्द्रजीत सिंह
प्रधान
1-ग्राम पंचायत नागल बुलंदवाला प्रधान पद पर  श्री मती अंजु पत्नी रफल सिंह 
2- ग्राम पंचायत सिमलास ग्रांट से श्रीमती सुषमा बोरा 
3- ग्राम पंचायत नांगल ज्वालापुर से राखी देवी पत्नि जितेन्द्र 
4- दुधली ग्राम पंचायत से  अनूप सिंह पुत्र श्रवण सिंह 
5- ग्राम सभा कालू वाला से श्रीमती उमाशाही पत्नी कुलदीप शाही 
6- ग्राम सभा बडोवाला से भरत सिंह पुत्र प्रवीन सिंह 
7-ग्राम पंचायत मारखमग्रांट से प्रधान पद पर परविंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह 
8-ग्राम पंचायत जीवनवाला से प्रधान पद गुरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह  
9-ग्राम पंचायत माजरीग्राट से प्रधान पद पर निशा देवी पत्नी मंगल सिंह

डोईवाला ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी ने पुनर्मतगणना की मांग की

डोईवाला ब्लॉक में माजरी ग्रांट तृतीय जिला पंचायत सदस्य सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने पुनर्मतगणना की मांग की।

प्रमाण पत्र मिलने में विलंब होने से उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने जताया आक्रोश

पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान विजय होने की घोषणा में विलंब होने पर उम्मीदवार और समर्थक भड़क गए। आक्रोशित होकर प्रशासन के समक्ष जमकर नाराज की व्यक्त की। बता दें कि कई सीटों का परिणाम आने के बावजूद घोषणा में विलंब होने पर उम्मीदवार नाराजगी व्यक्त कर रहे थे बाद में निर्वाचन से जुड़े लोगों ने व्यवस्था बनाकर विजय उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देना शुरू कर दिया

डोईवाला में इन्होंने मारी बाजी

डोईवाला में माजरी ग्रांट तृतीय जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस समर्थित सुखविंदर कौर ने भाजपा की प्रदीप कौर को पराजित किया। वहीं, बड़ा वाला ग्राम प्रधान पद पर भारत निर्वाचित हुए। क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ा वाला कालूवाला में पंकज रावत निर्वाचित हुए। साथ ही मारखम ग्रांट बुलावाला क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर आशा परवीन जीतीं। जीवनवाला माजरी ग्रांट बीडीसी सीट पर पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह जीते।

देवप्रयाग में वार्ड नंबर 37 से जीतीं रजनी देवी

विकास खंड देवप्रयाग में वार्ड नंबर 37-भल्ले गांव से रजनी देवी ने 1997 मतों से जीत दर्ज की।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *