फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 5 की मौत, कई इमारतें गिरीं

नई दिल्ली, एजेंसी। दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर सोमवार को 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। वहीं सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी है। दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर सोमवार को 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के केंद्र की गहराई जमीन से महज 10 किलोमीटर नीचे है। भूकंप के कारण फिलीपींस और इंडोनेशिया समेत अंतरराष्ट्रीय निगरानी एजेंसियों ने सुनामी की गंभीर चेतावनी जारी की है, जिसमें अभीतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, सोमवार को दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ इलाके में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे देश के साथ-साथ पड़ोसी इंडोनेशिया और जापान में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई।यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 07:37 बजे लगभग 35 किलोमीटर (21.7 मील) की गहराई पर आया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *