देहरादून । देहरादून हवाई अड्डे के लिए ग्रीष्मकालीन उड़ान शेड्यूल जारी हो गया है, जिसमें कुल 34 उड़ानें शामिल हैं। देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली, अहमदाबाद, कुल्लू मनाली, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, पुणे, नवी मुंबई, कोलकाता और पिथौरागढ समेत कुल 12 शहरों से देहरादून हवाई अड्डा जुड़ा है।
जिसमे 34 उड़ाने विभिन्न विमानन कंपनियों की संचालित होगी। 24 अक्टूबर तक ग्रीष्मकालीन शेड्यूल प्रभावी रहेगा।उन्होंने बताया कि इन 34 फ्लाइट में पूर्व में संचालित कुल आठ फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया गया है। जिनमें दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे आदि की फ्लाइट शामिल है। नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए इस बार नई फ्लाइट शुरू हुई है। जिससे हवाई यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।





