नई दिल्ली. मालवीय नगर की जिस इमारत में आग लगी है, वह 80 के दशक की बनी हुई है। धीरे-धीरे समय के साथ अवैध तरीके से बिल्डिंग में फ्लोर की संख्या बढ़ती चली गई लेकिन आज तक किसी भी विभाग के किसी अधिकारी ने यहां इंस्पेक्शन करने की जहमत नहीं उठाई।केजरीवाल ने मौतों पर जताया शोकदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। आज मालवीय नगर में इतनी बड़ी घटना हो गई। 20 लोगों की मौत की दुखद ख़बर आ रही… दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मासूम लोगों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं।’फर्स्ट फ्लोर से लोग लगा रहे थे बचाओ बचाओ की अवाज: प्रत्यक्षदर्शीआम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, फरवरी के अंदर पालम में आग लगी, 9 लोग जलकर मर गए, सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट 3 महीने बाद भी नहीं आई।विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था, लोग मरे। अब 20 से 21 लोग यहां जलकर मरे हैं।सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, कैट्स एंबुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू और राहत अभियान चलाकर कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
पीएम ने जताया दुख, किया मुआवजे का एलानमालवीय नगर में हुए हादसे में पीएम मोदी ने शोक जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है और मुआवजे का भी एलान किया है।





