मस्कट। मिडिल ईस्ट में तनाव अभी भी जारी है। इस बीच शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैती झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर पर हमला किया। इस टैंकर पर पांच भारतीय मौजूद थे।ओमान में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि ये भारतीय नागरिक MT काजिमाह III पर सवार थे, जो इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरते समय हमले का शिकार हुआ। सभी पांचों लोगों को सुरक्षित किनारे पर पहुंचा दिया गया है।ओमान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया, ‘मिशन ने होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रोजेक्टाइल की चपेट में आए कुवैती झंडे वाले टैंकर MT काजिमाह III पर सवार पांच भारतीय नागरिकों के बचाव कार्य में समन्वय किया। सभी 5 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित किनारे पर पहुंचा दिया गया है।





