हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म: सीएम सैनी संग बैठक के बाद बनी बात

नई दिल्ली, एजेंसी। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिन से चल रही हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कर्मचारी संगठनों की हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने का बड़ा फैसला लिया गया है। इस निर्णय से राज्यभर के आम जनजीवन, उद्योगों और प्रशासनिक सेवाओं को बड़ी राहत मिली है।गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी ‘इलेवन पावर’ को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस दिए जाने के विरोध में बिजली कर्मी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार रात दस बजे से शुरू हुई इस हड़ताल ने उद्योगों से लेकर अस्पतालों, स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और आम जनजीवन को पूरी तरह से ठप कर दिया था। स्थिति को संभालने के लिए इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की थी और सरकार विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *