स्लीपर बसों में आग लगने की हो चुकी हैं कई दर्दनाक घटनाएं

लखनऊ: यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा के पास बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लग गई, जिससे नौ यात्रियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. कई लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोगों ने बचाया. बस में सफर कर रहे कई पैसेंजर्स ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजे का एलान किया है. सभी के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं.स्लीपर बसों में आग लगने की घटना कोई नई नहीं है. अब तक ऐसे कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन बस संचालक इन हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं. स्लीपर बसों की चेसिस में बदलाव कर अपने मुताबिक बना रहे हैं.इमरजेंसी गेट तक को हटाकर वहां पर सीट लगा ले रहे हैं, जिससे ऐसी घटनाओं में इमरजेंसी गेट तक नहीं खुलता है. इससे जब आग लगने की घटना होती हैं, तो हादसा और भी बड़ा और दर्दनाक हो जाता है.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *