सिंगापुर। सिंगापुर की स्टेट कोर्ट्स की करीब 18,000 से ज्यादा खुफिया और गोपनीय फाइलों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के मामले में भारतीय नागरिक जनार्थनन तमिल कोवन को 28 हफ्तों करीब 7 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। 42 साल के जनार्थनन वहां एक आईटी वेंडर के तौर पर काम कर रहे थे।उन्होंने अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जनार्थनन पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट (OSA) के तहत सरकारी दस्तावेजों की प्राइवेसी से समझौता करने और सरकार की तरफ से मिले ऑफिशियल लैपटॉप में गैर-कानूनी तरीके से हैकिंग/मॉडिफिकेशन करने के आरोप थे, जिन्हें उन्होंने सही माना है।





