सहिया की गौशाला में पहुंची 50 क्विंटल सूखा चारा सेवा

संत रामपाल जी महाराज के गौ सुरक्षा अभियान की सराहना

देहरादून। जनपद देहरादून की कालसी तहसील के अंतर्गत सहिया में गौ संरक्षण सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में गौवंश के लिए संत रामपाल जी महाराज के ‘गौ सुरक्षा अभियान’ के अंतर्गत 50 क्विंटल सूखा चारा (भूषा) की सेवा पहुंचाई गई।

इस अवसर पर गौ संरक्षण सेवा समिति की ओर से संत रामपाल जी महाराज के स्वरूप पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान, सचिव सतपाल राय एवं कोषाध्यक्ष मोहन लाल शर्मा ने संत रामपाल जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए उनके देशव्यापी गौ सुरक्षा अभियान की जमकर सराहना की।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, गौ संरक्षण सेवा समिति सहिया को प्रतिवर्ष 500 क्विंटल चारा लगातार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, अधिक से अधिक गौवंश की सेवा हो सके,

समिति के संरक्षक श्री सरदार सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया तथा अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा, “मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि इतनी जल्दी मदद पहुंचाई जाएगी। मैंने सिर्फ प्रयास किया था और 24 घंटे के भीतर ही आश्रम से बुलावा आ गया। इतना ही नहीं, जितनी मदद मांगी थी, उससे भी अधिक मदद मिली है।”

उन्होंने कहा कि यह सेवा गौवंश के संरक्षण और पालन में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगी।

इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने भी गौसेवा के लिए किए जा रहे इस कल्याणकारी कार्य की प्रशंसा की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि “संत रामपाल जी महाराज सिर्फ बात नहीं करते, बल्कि जरूरतमंदों तक सीधे मदद पहुंचाते हैं।”

सतलोक आश्रम की ओर से सेवा कार्य में सेवादार अनूप दास, युवराज दास, राजेंद्र दास, तुलसी दास, टीकम दास, जोगेन्द्र दास, सचिन दास ,अन्य सेवादारों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

🐄 गौवंश की सेवा, संरक्षण और संवर्धन के लिए यह पहल समाज में सेवा और संवेदना का संदेश दे रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *