नई दिल्ली, एजेंसी। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का दौर जारी है। कल शाम मार्केट बंद होने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने में लगभग 2% की गिरावट देखने को मिली। वहीं, चादीं लगभग 5% टूट गई। इस गिरावट के चलते चांदी की कीमत ₹2 लाख (Gold Silver Price) प्रति किलो से नीचे आ गई है। ऐसे में आज भी बाजार में गिरावट जारी है। वैश्विक बाजार में सोने का भाव नीचे गिरकर $4000 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।





