लेक किवु में 50 से ज्यादा लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 12 की मौत

नई दिल्ली, एजेंसी। पूर्वी कांगो की किवु झील में शनिवार रात एक नाव पलटने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसा दक्षिण किवु प्रांत के इदज्वी द्वीप के पास हुआ। नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे। किसेके गांव के प्रमुख फेलिक्स हबिरागी ने बताया कि हादसे के बाद करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, नाव पलटने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, नाव इदज्वी द्वीप के ब्विना इलाके से बोझा की ओर जा रही थी। इसमें मछली कारोबारी और बड़ी मात्रा में सामान भी लदा हुआ था। हादसे के बाद सामने आए कुछ वीडियो में स्थानीय ग्रामीणों और अन्य यात्रियों को झील से शव बाहर निकालते हुए देखा गया। राहत और बचाव अभियान के बीच लापता लोगों की तलाश जारी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *