यूपी में कुदरत का कहर : अवध क्षेत्र में आफत बनकर बरसी बारिश

लखनऊ। यूपी में दो दिनों से जारी बारिश से अवध क्षेत्र में कई हादसे हुए। इन जिलों में हुए अलग-अलग हादसों में 26 लोगों की मौत हो गई। जिलों की बात करें तो बाराबंकी में तीन, सीतापुर में पांच, अयोध्या में चार, बहराइच में चार की मौत हुई है। इसके अलावा गोंडा में दो, बलरामपुर में दो, अमेठी में एक, श्रावस्ती में एक की मौत हुई है।सीतापुर के मानपुर मुर्तजा नगर गांव निवासी दूध कारोबारी संजय वर्मा (35) की मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बेलहरा स्थित झबरापुर गांव के पास आम का पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मसनेहीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत मऊ के गढ़ी गांव में शुक्रवार रात तेज बारिश के दौरान इमली का पेड़ छप्पर पर गिर गया। अंदर सो रहे लाल बहादुर वर्मा (80) की मौत हो गई।





Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *