नई दिल्ली, एजेंसी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री बीएल वर्मा को राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्या एक बार फिर तेज हो गई है। दोनों राज्यसभा का कार्यकाल का 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जाहिर उसके बाद वे मंत्रिमंडल में नहीं रह पाएंगे।इन दोनों को शामिल करें तो पिछले चार महीने में मंत्रिमंडल में पांच मंत्री कम हो जाएंगे। भाजपा संगठन की नियुक्तियों और राज्यसभा के टिकट वितरण को बारीकी से देखें, तो मंत्रिमंडल में संगठन से जुड़े युवा नेताओं को तरजीह मिल सकती है।दरअसल जून महीने में रवनीति बिट्टू और जार्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल जुलाई के पहले हफ्ते में खत्म हो गया था। उसके बाद उन दोनों से मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शनों के कारण धर्मेंद्र प्रधान मंत्रिमंडल से बाहर हो गए थे।





