नई दिल्ली, एजेंसी। इंटरनेशनल मीटिंग और समिट में भले ही रूस-यूक्रेन जंग की समाप्ति पर खूब बातें हो रही हो, लेकिन हकीकत में यह जंग अभी भी थमता नजर नहीं आ रहा है. अब रविवार 20 सितंबर को मॉस्को से ऐसी खबर सामने आई, जिसने पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी. खबरों की माने तो रविवार को यूक्रेन ने रूस पर फिर बड़ा हमला किया. हमला इतना बड़ा कि मॉस्को के मेयर ने अपने बयान में इसे राजधानी पर हुए अब तक का सबसे बड़े हमला बताया. बताया गया कि यूक्रेन ने रूस पर 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे, जिनमें से सैकड़ों मॉस्को की ओर भेजे गए. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी सेना ने रात भर में रूस पर 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे, जिनमें से सैकड़ों मॉस्को की ओर भेजे गए थे. यह हमला तब हुआ जब क्रेमलिन में संसदीय चुनावों का तीसरा और आखिरी दिन चल रहा था.हमले में दो लोगों की मौत, 20 लोग घायलAP की रिपोर्ट के अनुसार मॉस्को के मेयर ने ड्रोन के इस हमले को रूसी राजधानी पर “अब तक का सबसे बड़ा” हमला बताया और कहा कि इससे मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने बताया कि मॉस्को इलाके में हुए इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक 74 साल का व्यक्ति और एक 44 साल की महिला शामिल थी.





