मुंबई। मुंबई कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जाते समय कोस्टल रोड पर लोटस जेटी के पास तेज रफ्तार BMW कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतकों में दो की हुई पहचाननायर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, मृतकों में से दो की पहचान शनाय गज्जल (21) और धैर्य सेठ (17) के रूप में हुई है, जबकि एक अज्ञात 25 वर्षीय पुरुष को भी अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। एक 20 वर्षीय अज्ञात पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है और वह ट्रॉमा वार्ड में भर्ती है।





