बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव शुरू

चमोली: बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में शनिवार को देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है. दो दिवसीय महोत्सव की थीम ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ है. महोत्सव में श्रद्धालुओं, पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, कलाकारों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों ने प्रतिभाग किया.इस अवसर पर महोत्सव में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति,कला एवं परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिली. गढ़वाली लोकगीत,लोकनृत्य, पांडव नृत्य, छोलिया नृत्य तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देवभूमि की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपराओं और हिमालयी जीवनशैली को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया.महोत्सव परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *