पुंछ में दो आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। 

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में पुछ जिले में बॉर्डर पर सीमापार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। अभी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। 

जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर पुंछ जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार सैक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश की। अलर्ट सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधियां देख गोलीबारी की। आतंकियों ने भी फायरिंग की। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई।

व्हाइटनाइट कॉर्प्स के अनुसार, ऑपरेशन शिवशक्ति के घुसपैठ को कोशिश को नाकाम किया गया है। भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा पार कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। त्वरित कार्रवाई और सटीक गोलाबारी ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। तीन हथियार बरामद किए गए हैं। अभियान जारी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *