पीएम का ताशकंद दौरा  उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री

ताशकंद (उज्बेकिस्तान) उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले दल में शामिल एक भारतीय प्रवासी ने धानी गुप्ता ने कहा, ‘मेरे समूह का नाम ‘लाल बहादुर शास्त्री संस्कृति’ है, जो भारतीय संस्कृति को समर्पित है… मैं बहुत खुश हूं। जब मैंने सुना कि पीएम मोदी उज्बेकिस्तान आ रहे हैं, उसी समय से उनसे मुलाकात के लिए मैं बहुत उत्साहित थी. हम सभी बहुत उत्साहित हैं।’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे को लेकर इस देश में रहने वाले एक अन्य भारतीय ने कहा, ‘मैं तमिलनाडु से हूं.हमें निवेश की उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं, वहां से दवा, चिकित्सा और अन्य सभी क्षेत्रों में निवेश लाते हैं।’ संगीत और स्वदेशी संस्कृति के चटख रंगों के बीच स्वागत से अभिभूत पीएम मोदी ने ताशकंद में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ कुछ पल भी गुजारे। इस संक्षिप्त मुलाकात को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल दिखा। अपना अनुभव साझा करते हुए एक भारतवंशी ने कहा, प्रधानमंत्री के आगमन पर बहुत अच्छा लगा.वे बहुत ही सरल स्वभाव के हैं. हमें निवेश की उम्मीद है… भारतीय दवा कंपनियां यहां बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। यह एक शानदार अवसर ।उज्बेकिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। पीएम मोदी प्रस्तुतियों का आनंद लेते दिखे। प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *