पाकिस्तान ने फिर की अफगानिस्तान पर स्ट्राइक, 10 ठिकानों पर ड्रोन से किया हमला

नई दिल्ली, एजेंसी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 जगहों पर हवाई हमले का दावा किया है। पाकिस्तान का दावा है कि इन जगहों का इस्तेमाल एक दिन पहले उसके खिलाफ ड्रोन हमले करने के लिए किया गया था। पड़ोसी देशों के बीच इस समय तनातनी का माहौल बना हुआ है और मध्यस्थता की कोशिशों पर खतरा मंडरा रहा है। ताजा हमलों पर काबुल की ओर से कोई तुरंत प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को इस बात से इनकार किया कि अफगान तालिबान बलों ने कोई हमला किया है। ये विरोधाभासी बयान तब आए जब पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने पूर्वी अफगानिस्तान में उन ठिकानों पर हमले किए, जिन्हें इस्लामाबाद ने चरमपंथियों के ठिकाने बताया था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *