नई दिल्ली, एजेंसी। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के 40 वर्षीय गेमिंग इंजीनियडबलिन पुलिस सर्विस की एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, पास से गुज़र रहे एक पुलिस सार्जेंट ने उन्हें ज़मीन पर पड़ा देखा, जबकि चश्मदीद 911 पर कॉल कर रहे थे और उस जोड़े की ओर इशारा कर रहे थे जो अभी भी घटनास्थल के पास ही मौजूद था। हत्या करने वाले उनके सास 77 साल के बुजुर्ग सास ससुर थे जिन्होंने उन्हें गोली मार दी थी। कोर्ट के दस्तावेज़ों से पता चला है कि मृतक मैककिन्से का अपनी पत्नी के साथ कस्टडी को लेकर कड़ा विवाद चल रहा था।पुलिस ने दामाद की हत्या करने वाले 77 वर्षीय शोयोंग झांग और शिली चेन को गिरफ़्तार कर लिया है। उन्हें बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाना था। लेकिन ये पता नहीं चल पाया कि उनमें से किसी ने वकील किया है या नहीं। उनकी बेटी कैंडिस जैंग के फ़ोन नंबर बंद थे। मैककिन्से की हत्या उनकी पत्नी जैंग के तलाक के मामले में सुनवाई से एक हफ़्ते पहले हुई। कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों की शादी 2012 में हुई थी और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। कोर्ट के रिकॉर्ड से पता चलता है कि जैंग ने 2023 में पुलिस से मैकिन्से की शिकायत की थी कि मैकिन्से ने उनके एक बच्चे को धक्का दिया था और आम तौर पर बच्चों के साथ सख्ती से पेश आते थे।





