देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, एक दिन में 19 नए मामले सामने आए

देहरादून: मौसम में बदलाव के बीच जिले में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 85 सैंपल की जांच में 19 मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई।इनमें 16 मरीज देहरादून के और तीन अन्य जिलों के हैं। एक दिन में सामने आए संक्रमितों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगस्त से अब तक एच1एन1 की जांच के लिए 1701 सैंपल लिए जा चुके हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *