नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ताजा बयान में कहा है कि वे ईरान को प्रतिबंधों में राहत देने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए ईरान को परमाणु मुद्दे पर ठोस प्रगति दिखानी होगी। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब मध्यस्थ अमेरिका और ईरान को बातचीत की मेज पर फिर से लाने की कोशिश कर रहे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका, मध्यस्थों के माध्यम से सकारात्मक बातचीत कर रहा है, लेकिन अमेरिका ने साफ कर दिया है कि परमाणु मुद्दे के समाधान के बिना कोई समझौता नहीं होगा। ट्रंप ने शनिवार को दिए एक बयान में ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।





