तमिलनाडु के लाखों नवजात बच्चों को कब से मिलेगी सोने की अंगूठी

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी गिफ्ट में देने की एक योजना शुरू करने जा रहे हैं। यह उनकी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) सरकार के चुनावी वादों में से एक अहम वादा था।इन विधानसभाओं में अभी नहीं शुरू होगी योजना चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, मुदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों में, जहां उपचुनाव होने हैं, यह मुफ्त सोने की अंगूठी वाली योजना शुरू नहीं की जा सकती, क्योंकि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए आयोग से मंजूरी नहीं ली है।सूत्रों ने बताया कि राज्य को सिर्फ मुफ्तनाश्ता योजना के विस्तार के लिए ही चुनाव आयोग से मंजूरी मिली है।राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लोगों का भरोसा बढ़ाना, अस्पताल में सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना और नवजात शिशु को मामा की ओर से सोना तोहफे में देने की तमिल परंपरा को निभाना है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *