डीजे बजने पर गरमाया विवाद, भड़के संत : पुरोहित बोले-उत्सव के नाम पर फूहड़ता

देहरादून । बदरीनाथ धाम में धार्मिक आयोजन के नाम पर आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्वरूप और प्रस्तुति को लेकर उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने नाराजगी व्यक्त की है। महापंचायत ने कहा कि बदरीनाथ धाम देश के चार प्रमुख धामों में शामिल है।बदरीनाथ धाम स्थित अराइवल प्लाजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्तराखंड के लोक गायक किशन महिपाल, और प्रसिद्ध गायिका प्रियंका महर ने अपनी प्रस्तुति दी थी। दोनों ही कलाकारों का सोशल मीडिया पर विरोध तेज हो गया। प्रियंका महर को लोग खासतौर पर ट्रोल करने लगे।उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने कहा कि बदरीनाथ धाम स्थित अराइवल प्लाजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 आयोजित किया गया। महापंचायत का सवाल कार्यक्रम आयोजित किए जाने के उद्देश्य को लेकर नहीं बल्कि उसके स्वरूप और प्रस्तुति को लेकर है। डॉ. सती ने कहा कि बदरीनाथ धाम की धार्मिक और पौराणिक मर्यादा को देखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *