ज्वालापुर में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर में सोम्वार को तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा चौक के पास बेकाबू बस ने एक ऑटो और चार कारों को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक त्रिलोक सिंह गुसाईं गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका एक हाथ कटकर अलग हो गया। उन्हें उपचार के लिए जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, हादसा ज्वालापुर के दुर्गा चौक के पास हुआ। तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे निजी अस्पताल के बाहर खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। बस ने वहां खड़े एक ऑटो और चार कारों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान एक कुत्ता भी बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *