कब रुकेगा बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्ल : परिवार के चार लोगों की घर में मिली लाश, पूरा परिवार खत्म

ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की लाश उनके घर में मिली है. इस घटना से सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. शुरुआती जांच के बाद पुलिस को गला घोंटकर मारे जाने का शक जताया है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बांग्लादेश के रंगपुर शहर की है. जहां कल देर रात एक बंद घर में स्कूल के एक रिटायर्ड टीचर, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे के शव मिले. रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अफसर नजमुल कादर ने बताया कि शव शहर के दासपारा (मछुआपारा) इलाके से रात करीब 11:30 बजे बरामद किए गए.
मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), उनकी बेटी आगामी चक्रवर्ती प्रार्थि (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के तौर पर हुई है. रंगपुर मेट्रोपॉलिटन CID के इंचार्ज सुबीर चौधरी ने को बताया कि मां और बेटी के शव सीढ़ियों से मिले, जबकि पिता का शव छत पर मिला. उन्होंने बताया कि बेटे का शव बिस्तर के नीचे मिला.
उन्होंने कहा, “घर का सामान बिखरा हुआ और अस्त-व्यस्त हालत में मिला. अभी तो यह लूटपाट का मामला लग रहा है. हालांकि, जांच पूरी होने तक कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता.” रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर और डिटेक्टिव ब्रांच के हेड सनातन चक्रवर्ती ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में हमें शक है कि उनका गला घोंटा गया था. हत्याएं गुरुवार आधी रात और शुक्रवार सुबह के बीच कभी भी हो सकती हैं. पुलिस, CID और DB की टीमें इन हत्याओं की संयुक्त जांच कर रही हैं.
स्थानीय लोगों के अनुसार, गणपति पिछले साल 31 दिसंबर को रंगपुर जिला स्कूल से रिटायर हुए थे. उनकी बेटी ने इस साल रंगपुर कारमाइकल कॉलेज से इंग्लिश में मास्टर्स डिग्री पूरी की थी, जबकि उनका बेटा रंगपुर ज़िला स्कूल में 5वीं कक्षा का छात्र था.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *