एआई हो रहा बेकाबू, जेमिनी ने खुद-ब-खुद तीन कंपनियों की साइट हैक की

सैन फ्रांसिस्को। कई विशेषज्ञ एआई को मानव सभ्यता के लिए खतरा बता रहे हैं। इस बीच ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो यह संकेत दे रही हैं कि एआई बेकाबू होती जा रही है। गूगल की एआई जेमिनी ने मई में एक टेस्ट के दौरान अपनी सीमा से आगे निकलते हुए तीन कंपनियों के नेटवर्क में सेंध लगा दी।गूगल के अनुसार, ये घटनाएं जेमिनी की साइबर-सिक्योरिटी क्षमताओं को परखने के लिए किए जा रहे टेस्ट के दौरान हुईं। तीनों कंपनियों के नेटवर्क में लॉग-इन करने के बाद एआई मॉडल ने खुद ही अपने हमले रोक दिए।इन हैकिंग की घटनाओं का पता चलने से पहले एंथ्रोपिक, ओपनएआई और मेटा जैसी अन्य प्रमुख एआई लैब्स में भी ऐसी ही घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे यह डर बढ़ गया है कि यह टेक्नोलाजी इंसानों के नियंत्रण से बाहर हो सकती है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *