देहरादून । राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह(सेनि) ने आज हरिद्वार कुंभ को लेकर मेला अधिकारी सोनिका और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र रावत से तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुंभ में एआई, आधुनिक सर्विलांस, भीड़ प्रबंधन के आधुनिक इंतजाम हों।राज्यपाल ने कुंभ मेले में तकनीक एवं एआई आधारित व्यवस्थाओं, आधुनिक सर्विलांस प्रणाली व भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर अनुभव के लिए उपलब्ध आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने मेले की व्यवस्थाओं में एनसीसी, विश्वविद्यालयों, पूर्व सैनिकों, स्वयंसेवी संगठनों सहित विभिन्न हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।





