उत्तर कोरिया का घातक मिसाइल परीक्षण: हवा में रास्ता बदलकर देगी चकमा

सियोल। उत्तर कोरिया ने शनिवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया। देश के नेता किम जोंग उन ने खुद इस परीक्षण की निगरानी की। उनकी बहन किम यो जोंग ने मिसाइल की खासियतें बताईं। उनके मुताबिक, यह मिसाइल कम ऊंचाई पर उड़ते हुए अपना रास्ता बदल सकती है। इससे दक्षिण कोरिया और जापान की रक्षा प्रणालियों के लिए इसे रोकना मुश्किल हो सकता है। उत्तर कोरिया ने मिसाइल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी क्षमताएं होने का भी दावा किया। दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, मिसाइल को पूर्वी तट पर स्थित वॉनसान से दागा गया। उसने 700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय की। जापान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी उड़ान दूरी करीब 680 किलोमीटर बताई। किम यो जोंग ने दोनों देशों के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि दोनों देश मिसाइल की उड़ान पर ठीक से नजर नहीं रख सके। जापान की सेना के मुताबिक, मिसाइल उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी। दक्षिण कोरिया की सेना ने किम के दावों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।




Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *