देहरादून : भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कल शनिवार को जनपद के समस्त स्कूल बंद रहेंगे।उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।वहीं राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है।
हरिद्वार में स्कूल रहेंगे बंद : भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कल शनिवार को जनपद के समस्त स्कूल बंद रहेंगे। डीएम मयूर दीक्षित ने इसके आदेश जारी किए हैं। जनपद के सरकारी, गैर सरकारी और आंगनबाड़ी केंद्रों बंद रहेंगे।





