ईरान के हाथ लगा अमेरिका का दूसरा समुद्री ड्रोन

तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज में एक अमेरिकी अंडरवाटर ड्रोन को जब्त करने का दावा दोहराया है। ईरानी अधिकारियों ने पहले इसे REMUS 600 बताया था, लेकिन अब अपनी दावे में बदलाव करते हुए इसे Mk 18 Mod 2 Kingfish बताया है।IRGC के प्रवक्ता सेकेंड ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहेब्बी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस जब्ती की पुष्टि की। उन्होंने इसे एक अमेरिकी सैन्य प्रणाली बताते हुए लिखा कि होर्मुज IRGC नौसेना के लिए अमेरिकी पनडुब्बियों के शिकार का मैदान बन चुका हैहमारा दूसरा शिकार इस बार Mk 18 Mod 2 Kingfish पकड़ा गया है। यह सोनार और सटीक नेविगेशन से लैस उन्नत, स्वायत्त AUV है, जिसकी कीमत लाखों डॉलर है। यह केवल एक शिकार नहीं, बल्कि तकनीक और खुफिया जानकारी की एक बड़ी ट्रॉफी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *