आज रविवार को भी खुलेंगे बैंक, निपटा लीजिए सभी काम

देहरादून: बैंक के जुड़ा हुआ कोई काम अटक रहा है तो परेशान न हों, क्योंकि आज रविवार 27 सितंबर को बैंक खुलेगा. तीन दिनों की बैंकों की हड़ताल के चलते आज रविवार 27 सितंबर बैंक खुलेंगे.दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पब्लिक सेंक्टरों के बैंकों (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) को रविवार को सामान्य रूप से कामकाज जारी रखने की अनुमति दी है.. इसके बाद 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक बैंकों की तीन दिन की हड़ताल है. हड़ताल सिर्फ सरकारी बैंकों की. प्राइवेट बैंक रोजाना की तरह खुलेंगे. प्राइवेट बैंक के ग्राहकों को किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है.नकद निकासी, पासबुक अपडेट, चेक क्लियरिंग समेत अन्य सेवाओं के लिए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. हड़ताल के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *