पानी के गुब्बारे को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट

देहरादून। चकराता रोड पर युवक मोबाइल मार्ट में अपने दोस्त अक्षय के साथ था। इसी दौरान दूसरा युवक आया तो वहां पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। होली के चलते पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर शहर में विवाद का मामला सामने आया है। चकराता रोड पर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान तोड़फोड़ भी हुई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार बीते दिन चकराता रोड पर दीपक पुत्र जगमेर सिंह अपने दोस्त अक्षय के साथ था। इसी दौरान उसका मन आनंद पुत्र शम्मी आनंद निवासी 145 लूनिया मोहल्ला से पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली नगर में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *