नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की कमान फरहान यूसुफ संभाल रहे हैं। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया था। वहीं, पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में यूएई को नौ विकेट से शिकस्त दी थी। दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत करने उतरेंगी। आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर सभी की नजरें रहेंगी।लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्य पटेल, मनल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, रजत बघेल, शाविन विनोद, आर्यन सावसानी और कुशाग्र ओझा।





