यमन में फिर तेज हुई जंग: सऊदी अरब के सना में हवाई हमलों से मची तबाही, 33 लोगों की मौत

नई दिल्ली, एजेंसी। यमन के सना प्रांत में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों में 33 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 13 बच्चे और आठ महिलाएं शामिल हैं। हूती अधिकारियों ने रविवार को यह दावा किया। हमलों में 39 लोग घायल भी हुए हैं।देश में फिर से शुरू हुए गृहयुद्ध के बीच मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, यमन में संघर्ष दोबारा शुरू होने के बाद से अब तक 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन की राजधानी सना के पूर्व में स्थित अल-शरिया गांव को निशाना बनाया। इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जबकि 39 लोग घायल हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *