संकट : मोदी से ट्रंप ने की बात, होर्मुज पर चर्चा

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की। बीते 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहले सीधे संवाद में होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। बातचीत के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पश्चिम एशिया की स्थिति पर अच्छी बातचीत हुई। भारत शांति बहाली का समर्थन करता है। होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है।’ भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि इस युद्ध ने विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है और भारत के लिए भी यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा, सरकार इस बात को ध्यान में रख कर काम कर रही है कि इसका भारत पर कम से कम प्रभाव हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत के पास कच्चे तेल के भंडारण और आपूर्ति की व्यवस्थाएं हैं।

सर्वदलीय बैठक आज, मोदी और राहुल नहीं होंगे शामिल : सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करने के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं। पीएम मोदी इसमें शामिल नहीं होंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी कहा कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उनका केरल में एक कार्यक्रम पहले तय है। पंजाब में एलपीजी बुकिंग के लिए अब 35 दिन का इंतजार

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *