ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ की बड़ी डील, बोले- क्या पता किसी दिन पाक भारत को तेल बेचे

वाशिंगटन। अमरीका ने पाकिस्तान के तेल भंडार के विकास में सहयोग के लिए एक नया समझौता किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर बुधवार रात इस समझौते की घोषणा की। ट्रंप ने लिखा कि पाकिस्तान से एक नये व्यापार ढांचे को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसका मकसद पाकिस्तान के अप्रयुक्त तेल भंडार विकसित करना और टैरिफ घटाना है। इस काम के लिए अमेरिकी तेल कंपनी का चयन अभी नहीं हुआ है। यह कंपनी पाकिस्तान के ‘विशाल तेल भंडार’ के विकास का काम करेगी।

ट्रंप ने लिखा, “ हमने अभी-अभी पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका अपने विशाल तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।” उन्होंने कहा, “ हम उस तेल कंपनी को चुनने की प्रक्रिया में हैं, जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जाने, शायद वे किसी दिन भारत को तेल बेचेंगे!” यहां पहुंचे पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगज़ेब ने टैरिफ़ समझौते पर अंतिम चरण की बातचीत की। पाकिस्तानी मीडिया द डॉन, के मुताबिक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल बातचीत का ब्यौरा तो नहीं दिया, लेकिन एक अधिकारी ने कहा कि आशा है कि एक अगस्त की समय सीमा खत्म होने से पहले समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *