पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में बंगापानी-मदकोट मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुनस्यारी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, युवक इनोवा कार से मदकोट की ओर से मुनस्यारी जा रहे थे। जैसे ही वाहन बंगापानी क्षेत्र में एन बैंड के पास पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। दो घायलों को अस्पताल भेजा गया, एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एक घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है।, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

­पुलिस ने बताया कि मृतकों में लक्ष्मण सिंह नेगी निवासी धूरातोली मुनस्यारी, अंकित पांडेय निवासी दौला पिथौरागढ़, आयुष पंत निवासी पिथौरागढ़ शामिल हैं। घायल देवेश पंत को अस्पताल में कराया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *