गढ़वाल से चिंतोली जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रि : दो लोगों की मौत, एक घायल

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के देघाट थाना के अंतर्गत चिंतोली-नगचूला खाल मोटर मार्ग में चिंतोली के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक और घायल सभी चिंतोली निवासी हैं। रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गढ़वाल से चिंतोली जा रही थी। चिंतोली-नगचूला खाल मोटर मार्ग में चिंतोली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है, जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए हैं। ग्राम प्रहरी चंदन सिंह ने थाना देघाट को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दर्शन सिंह (24) और चंदन सिंह (24) दोनों निवासी ग्राम चिंतोली को मृत घोषित कर दिया। घायल गोपाल सिंह (24), नरेंद्र सिंह (18) दोनों निवासी ग्राम चिंतोली को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
गांव में शोक की लहर
गांव के दो युवाओं की एक साथ मौत होने से गांव में शोक की लहर है। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने से परिजन उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत हैं। हादसे की सूचना मिलने पर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *