पहाड़ों में छाये रहेंगे बादल, चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी के हैं आसार

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क हो गया है और दिनभर तेज धूप खिल रही है। जिससे पारे में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। जिससे प्रदेशभर में ही सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पहाड़ों में बादल छाये रहने और चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। निचले इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। हालांकि, सुबह ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन महसूस की गई।दोपहर में चटख धूप खिलने से तपिश महसूस की गई। साथ ही पारे में भी वृद्धि हुई। दूसरी ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल मंडराते रहे और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की भी सूचना है।जिससे निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगीं। पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते चारधाम समेत तमाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड है।मौसम विभाग के अनुसार, आज भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *