थूकने को लेकर हुई मारपीट, चले लात घूसे और बेल्ट; तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी में दो दोपहिया सवारों के बीच थूकने को लेकर विवाद हो गया। इसपर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। यही नहीं एक पक्ष ने बेल्ट उतारकर दूसरे युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का वीडिया भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। जिसपर पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

काठगोदाम पुलिस ने सार्वजनिक स्थल में उत्पात मचाने वाले युवाओं की मारपीट की घटना का संज्ञान लिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि जब प्रथम पक्ष के लोग मल्ला पुलिस चौकी में उपस्थित थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग अपने कुछ साथियों के साथ चौकी परिसर में आ धमके और वहां वाद-विवाद व झगड़ा करने लगे।पुलिस के समझाने के बावजूद लोग नहीं माने और लगातार शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करते रहे। जिसपर हिरासत में लिए आरोपित दमुवाढूंगा के 31 वर्षीय गोपाल आर्या, 24 वर्षीय सितेश आर्या व 19 वर्षीय अमन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार कर लिया। कहा कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थल में मारपीट के बावजूद चौकी में झगड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि दूसरे पक्ष के अन्य लोगों पर शांतिभंग करने में चालान काटा गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *