हेमकुंड साहिब में बिछी है बर्फ की चादर

चमोली। हेमकुंड साहिब बर्फ की स्थिति का अवलोकन करने गए सेना के दल को बर्फ के बीच छह किमी का सफर तय करना पड़ा। धाम में अभी आठ फीट से अधिक बर्फ मौजूद है।साथ ही अटलाकोटी व छोटी अटलाकोटी में हिमखंड पसरे हुए हैं, जो यात्रा के दौरान चुनौती बनेंगे। हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 23 मई को खोले जाने हैं।गुरुद्वारे के चार सेवादारों के साथ सेना का तीन सदस्यीय दल शुक्रवार को गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था, लेकिन बर्फबारी के चलते शनिवार को अटलाकोटी से वापस घांघरिया लौटा आया।रविवार सुबह मौसम साफ होने पर दल बर्फ पर चलकर छोटी अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब पहुंचा। शाम को घांघरिया लौटने पर दल ने बताया कि इसी दौरान धाम में फिर बर्फबारी शुरू हो गई। गुरुद्वाराश्री हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड में अभी आठ फीट से अधिक बर्फ है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *