शुभ मुहूर्त में खुले बदरीनाथ के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

गोपेश्वर। भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में आज गुरुवार सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा ने पूर्णता प्राप्त कर ली।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आस्था, परंपरा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जो श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य और यादगार अनुभव बनेगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *